शाहरुख-दीपिका की फिल्म पठान के गाने बेशर्म रंग ने मचाया धमाल, सॉन्ग को रिलीज के 1 घंटे में मिले 10 लाख व्यूज 

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
शाहरुख-दीपिका की फिल्म पठान के गाने बेशर्म रंग ने मचाया धमाल, सॉन्ग को रिलीज के 1 घंटे में मिले 10 लाख व्यूज 

MUMBAI. शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान का पहला गाना बेशर्म रंग रिलीज हो गया है। इस गाने ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। गाने को 1 घंटे में 1 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं। सॉन्ग को शिल्पा राव, कारालिसा मोंटेइरो और विशाल-शेखर ने गाया है। जबकि इसके लिरिक्स कुमार ने लिखे हैं। बेशर्म रंग गाने को फैंस खूब पसंद कर रहे है। फैंस इसपर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे है। वहीं शाहरुख के कूल लुक को भी फैंस काफी पसंद कर रहे है। 



; title="YouTube video player" frameborder="0" allow="accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture" allowfullscreen>



शाहरुख की मस्कुलर बॉडी-दीपिका का बोल्ड अंदाज



दरअसल आज ( 12 दिसंबर) को  पठान का पहला गाना बेशर्म रंग रिलीज किया गया है। तीन मिनट तीन सेकेंड के इस गाने को बहुत खूबसूरत लोकेशन्स पर शूट किया गया है। म्यूजिक वीडियो में दीपिका काफी बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं। जबकि शाहरुख भी अपनी मस्कुलर बॉडी फ्लॉन्ट करते दिख रहे है। रिलीज होते ही ये गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।



ये खबर भी पढ़ें...






1 घंटे में मिले 1 मिलियन से ज्यादा व्यूज



बेशर्म रंग को 1 घंटे में 1 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं। सोशल मीडिया पर गाना ट्रेंड कर रहा है। शाहरुख  लंबे बालों, हल्की बीयर्ड में कातिलाना एक्सप्रेशंस दे रहे है। वहीं गाने में कुछ ऐसे भी सीन्स हैं, जहां शाहरुख शर्टलेस होकर डांस करते दिख रहे हैं। वहीं ज्यादातर लोग  गाने से ज्यादा दीपिका और शाहरुख के अंदाज को पसंद कर रहे है।  




View this post on Instagram

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone)



फिल्म में ये सेबेब्स आएंगे नजर



शाहरुख  फिल्म 'पठान' के जरिए लंबे वक्त बाद बॉक्स ऑफिस पर वापसी कर रहे हैं। फिल्म को 23 जनवरी 2023 को रिलीज होगी। फिल्म हिंदी, तेलुगू और तमिल भाषाओं में रिलीज होगी। पठान को यश राज फिल्म प्रोडक्शन द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है।बताया जा रहा है कि फिल्म 'पठान' में जॉन अब्राहम नेगेटिव रोल में नजर आएंगे। वहीं दीपिका पादुकोण इस फिल्म में एक खुफिया एक्शन एजेंट का रोल प्ले करेंगी। बताया जा रहा है कि फिल्म पठान के लिए दीपिका ने करीब 15 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं। शाहरु खान ने 100 करोड़ जबकि जॉन अब्राहम ने इस फिल्म के लिए करीब 20 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं।  


Pathan song Besharam Rang release सॉन्ग 1 घंटे में 1 मिलियन व्यूज शाहरुख-दीपिका की फिल्म पठान Besharam Song 1 million views in 1 hour Bollywood News Shahrukh-Deepika film Pathan पठान का गाना बेशर्म  रंग बॉलीवुड न्यूज